प्रतिबंधित पटाखों के विरोध में बीरभूम जिला पुलिस का अभियान
बीरभूम (अमन राय): काली पूजा एवं दीपावली में बस कुछ दिन और रह गए हैं. ऐसे में लोग बाजारों में अपने मनपसंद सामान खरीद रहे हैं. वही बीरभूम जिला पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों से अपील कर रही है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए काली पूजा एवं दीपावली पर्व मनाए. इसके साथ साथ प्रतिबंधित पटाखों को ना खरीदने की अपील की गई है. जिला पुलिस द्वारा विभिन्न बाजारों में प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ मुहिम भी चला रही है. इसी क्रम में नानूर थाना पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पटाखे जप्त भी किए गए. इसमें कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की माने तो यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?